रायबरेली। जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए मतदान समाप्त होने के बाद देर रात सभी पोलिंग पार्टियां आईटीआई गोरा बाजार पहुंची।
यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूमों में ईवीएम रखवाई गई। इस दौरान विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में ईवीएम को रखवाया गया।
ईवीएम जमा करने को लेकर मतदान कर्मियों में गहमागहमी दिखी। सब जल्दबाजी में दिखे। सदर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां जल्दी पहुंच गई। सरेनी, हरचंदपुर, ऊंचाहार, बछरावां विधानसभा क्षेत्र की पोलिग पार्टियां देर से पहुंची।