फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं थर्मल स्क्रीनिंग तो कहीं ऐसे ही बूथों में गए वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पहली बार कोरोना संक्रमण के बीच बुधवार को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में कहीं कोरोना सुरक्षा के बंदोबस्त रहे तो ज्यादातर बूथों पर कोई व्यवस्था नहीं दिखी।
विज्ञापन

शहर के कुछ मतदान केंद्रों पर वोटरों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बूथों पर प्रवेश दिया गया। मास्क को भी अनिवार्य रखा गया था। बिना मॉस्क के आए वोटरों को टोका भी गया।
शहर के खोआ मंडी और एसजेएस स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्रों पर वोटरों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। एफजी कॉलेज में भी कोरोना सुरक्षा को लेकर संजीदगी देखने को मिली।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर कोरोना सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं दिखे। कुछ लोग मास्क लगाकर पहुंचे तो तमाम लोग बिना मास्क के ही वोट डालने पहुंचे। उन्हें रोकने व टोकने वाला कोई नहीं था। सोशल डिस्टेंसिंग का भी कहीं भी पालन नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें