शहर के रेलवे स्टेशन में बंद पड़े दोनों एस्केलेटर।
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सिर्फ एक एस्केलेटर बंद था, लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही दोनों एस्केलेटर बंद कर दिए गए। दोनों एस्केलेटर के पास नीचे और ऊपर की तरफ बैरिकेडिंग लगी रही। इससे यात्रियों को पैदल ही सीढि़यों से होकर पुल पर और फिर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ा।
शाम को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद एस्केलेटर चालू कर दिए गए। मरम्मत कार्य के दौरान लिफ्ट की सुविधा भी बाधित रही। विद्युत अभियंता एसएम मीणा ने बताया कि बारिश का पानी घुस जाने के कारण ऊपर की तरफ जाने वाली स्वचालित सीढ़ी बृहस्पतिवार को बंद कर दी गई थी। शुक्रवार को मरम्मत कार्य कराया गया, जिसकी वजह से बैरिकेडिंग लगाकर दोनों एस्केलेटर बंद किए गए।
सुबह से दोपहर बाद तक काम चला। मरम्मत कार्य की वजह से लिफ्ट को भी बीच-बीच में कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। शाम लगभग 4:30 बजे एस्केलेटर चालू कर दिए गए। लिफ्ट की सुविधा भी सुचारु रूप से मिलने लगी है।