ऊंचाहार। क्षेत्र में बुधवार शाम को हुई झमाझम बारिश से ऊंचाहार व जमुनापुर उपकेंद्र की बिजली ध्वस्त हो गई। कहीं पर तार टूट गए तो कहीं पर इंसुलेटर खराब हो गए। इससे करीब 15 घंटे दो लाख लोगाें को बिजली संकट झेलना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। पानी के लिए भी लोगों को भटकना पड़ा।
जमुनापुर उपकेंद्र से ईश्वरदासपुर, बाहरपुर, सरांयभान, गोकना, शहजादपुर, कोटिया चित्रा, मखदूमपुर, सैदलीपुर, किसुनदासपुर, रामचंद्रपुर, रामसांडा, दौलतपुर, नजनपुर, पुरनशाहपुर समेत 50 गांवों को बिजली मिलती है। ऊंचाहार उपकेंद्र से अरखा, कंदरावां, कल्यानी, हरबंधनपुर, बहेरवा, अकोढ़िया, खरौली, बहेरवा समेत 100 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार एक घंटे हुई जोरदार बारिश के कारण शाम छह बजे दोनों उपकेंद्रों की लाइनों में खराबी आने से बिजली गुल हो गई।
बारिश थमने के बाद कर्मचारियों ने फॉल्ट खोजने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इससे पूरी रात लोग अंधेरे में रहे। बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारियों ने फॉल्ट खोजना शुरू किया। इस दौरान कई जगह तार पर डालियां गिरी हुई थीं। इन्हें हटाया गया। दो खराब इंसुलेटर बदले गए। इसके बाद दोनों उपकेंद्र की बिजली सुबह करीब नौ बजे बहाल हो पाई। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण लाइनों में खराबी आई थी। मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई है।
खंभा टूटने से 20 घंटे गुल रही बिजली
खीरों। उपकेंद्र खीरों से निकले देवगांव फीडर का खंभा बुधवार रात करीब आठ बजे मिर्जापुर गांव के पास टूट गया। इससे फीडर से जुड़े मिर्जापुर, सराय महमूद, बकियाखेड़ा, उदवतपुर, गड़रियन खेड़ा, देवगांव, केतनापुर, रमुवापुर, चकफेरशाह खेड़ा, चक गजराज, बसावनखेड़ा व बखतखेड़ा समेत 15 गांवों की बिजली ठप है।
ग्रामीण रामनारायन, शिवबहादुर, चंद्रपाल, रामआधार, पवन कुमार ने बताया कि फीडर की लाइन काफी पुरानी और तार जर्जर हैं। लाइन में लगे विद्युत पोलों के बीच की दूरी 40 मीटर के बजाय 80 से 100 मीटर है। इससे तार नीचे लटकते हैं। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि जिस स्थान पर विद्युत पोल टूटा है, वहां धान की फसल खड़ी है। इसके चलते पोल बदलने में देरी हो रही है।
जमुनापुर उपकेंद्र से मिलेगी 20 गांवों को बिजली
रायबरेली। जगतपुर उपकेंद्र से निकला थुलरई फीडर ओवरलोड है। इससे आए दिन बिजली गुल रहती है। लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए थुलरई फीडर के 20 गांवों को जमुनापुर उपकेंद्र से निकले भीलमपुर फीडर से जोड़ा गया है। अवर अभियंता चद्रेश पटेल ने बताया कि ओवरलोड के कारण बिजली आपूर्ति में समस्या हो रही थी। पूरे वीर,पूरे चौरिहन, पूरे बल्लू, कुसमी, पूरे ठकुराइन, नई बस्ती, इब्राहिमपुर, कल्यानपुर, सिकंदरपुर, पूरे लोहारन, तिवारीपुर समेत 20 गांवों को जमुनापुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति मिलेगी।

ऊंचाहार उपकेंद्र के यार्ड में लगे ट्रांसफार्मर।
ऊंचाहार उपकेंद्र के यार्ड में लगे ट्रांसफार्मर।