फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डलमऊ में आज से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Tue, 04 Nov 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ के गंगाघाट पर व्यवस्था का जायजा लेते एएसपी।
विज्ञापन
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर डलमऊ क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर मंगलवार से तीन दिन के लिए रोक लगा दी गई है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संचालन पर रोक रहेगी। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को ले जाने वाली बसों का ही संचालन होगा।
विज्ञापन


सोमवार रात 12 बजे से वाहनों का रूट डायवर्जन भी शुरू कर दिया गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ के विभिन्न घाटों पर करीब पांच लाख श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। मेला भी लगता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पांच नवंबर को है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा को मेला प्रभारी बनाया गया है। एएसपी के मुताबिक चार नवंबर से छह नवंबर को मेला समाप्ति तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाली बसों के अलावा अन्य बसों का डलमऊ मेला क्षेत्र में संचालन प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन



आज से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
-रोडवेज बसें फतेहपुर से शुक्ला ढाबा थाना कल्याणपुर, बक्सर घाट होकर भगवंत नगर होते हुए सुमेरपुर तिराहा से सेमरी चौराहा थाना खीरों, गुरुबक्शगंज चौराहा थाना गुरुबक्शगंज से अपने गंतव्य स्थान को जाएंगी। लखनऊ, रायबरेली से फतेहपुर जाने वाली बसें भी उपरोक्त मार्ग से ही जाएंगी। रायबरेली से श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाली बसें दरीबा मोड़ से कठगर होते हुए डलमऊ मेला सरायं दिलावर पार्किंग बस अड्डा तक ही जा सकेंगी।

-जनपद फतेहपुर से डलमऊ पुल होकर रायबरेली आने वाले सभी भारी काॅमर्शियल वाहन शुक्ला ढाबा थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर से बक्सर घाट होकर भगवंत नगर होते हुए सुमेरपुर तिराहा से सेमरी चौराहा थाना खीरों, गुरुबख्शगंज चौराहा से बाएं मुड़कर पश्चिम गांव थाना बछरावां से अपने-अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।

-डलमऊ तिराहा थाना लालगंज से कोई भी वाहन डलमऊ की तरफ नहीं जाएगा। बछरावां व रायबरेली की तरफ से आने वाले भारी काॅमर्शियल वाहन कस्बा लालगंज से सुमेरपुर तिराहा थाना बिहार होकर भगवंतनगर तिराहा से बक्सर घाट होते हुए फतेहपुर की ओर जाएंगे। उन्नाव जाने वाले वाहन सुमेरपुर तिराहा से बीघापुर होते हुए अचलगंज होकर उन्नाव की तरफ जाएंगे। गुरुबक्शगंज व लालगंज रायबरेली की तरफ से आने वाले भारी काॅमर्शियल वाहन दरीबा चौराहे से कठगर होकर डलमऊ नहीं जाएंगे।

-जनपद लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर से आने वाले भारी काॅमर्शियल वाहन मुंशीगंज तिराहे से डलमऊ की तरफ नहीं जाएंंगे। डलमऊ से फतेहपुर को जाने वाले वाहन लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से होकर जगतपुर, ऊंचाहार, मानिकपुर चौराहा, जनपद प्रतापगढ़ से कड़ाधाम गंगा पुल (जनपद कौशांबी) सैनी बाईपास से अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।

-ओवरब्रिज हाईवे जगतपुर चौराहे से भारी काॅमर्शियल वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली डलमऊ की तरफ नहीं जाएंगे। अंडरपास हाईवे चौराहा थाना ऊंचाहार से किसी भी प्रकार के भारी काॅमर्शियल वाहन डलमऊ की तरफ नहीं जाएंगे।


एसडीआरएफ के साथ जल पुलिस भी तैनात
डलमऊ में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एएसपी के मुताबिक डलमऊ के विभिन्न गंगा घाटों पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल (एसडीआरएफ) के साथ ही जल पुलिस की तैनाती की गई है। जल पुलिस नावों के जरिये श्रद्धालुओं पर नजर रखेगी। नावों के साथ गोताखोर भी घाटों पर मुस्तैद रहेंगे। एएसपी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में 1370 पुलिसकमियों के अलावा पीएसी की तैनाती की गई है। इसमें 10 क्षेत्राधिकारी भी शामिल हैं। छोटे वाहनों को खड़ा कराने के लिए 13 पार्किंग बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें