फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अभियंताओं ने निजीकरण के खिलाफ बुलंद की आवाज

Fri, 30 May 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गोराबाजार में हुए विरोध सभा में मौजूद अ​भियंता व कर्मचारी।
विज्ञापन
रायबरेली। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को गोराबाजार में विरोध सभा का आयोजन हुआ। इसमें अभियंताओं व कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में आवाज बुलंद की। पदाधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। भीषण गर्मी के बावजूद अभियंताओं और कर्मियों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सचिव वीके सिंह, जनपद अध्यक्ष जय प्रकाश, सचिव श्यामू कुशवाहा, शशिनाथ सिंह ने कहा कि आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए 29 मई से शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को तात्कालिक रूप से स्थगित कर दिया है, लेकिन प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे तक नियमानुसार आंदोलन और असहयोग के साथ विरोध सभाएं आयोजित की जाएंगी।

राजेश पासवान, सुरेंद्र, कृपाशंकर, मनोज कुमार सिंह, नीरज त्रिपाठी ने पूर्वांचल वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रस्तावित निजीकरण पर गहरा विरोध व्यक्त किया। उन्होंने इसे अवैधानिक और जनविरोधी कदम बताते हुए चेतावनी दी कि यदि इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया, तो तत्काल अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नितीश दुबे, तेज नारायण, हेमंत मिश्रा, राजेश कुमार, विनोद कुमार, रंजन कुमार ने कहा कि यदि शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान किसी सदस्य पर उत्पीड़न किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर धर्मेंद्र सोनकर, मनोज कुमार सिंह, चंद्रशेखर दुबे, मुलायम यादव, चंद्रेश, शिव केसरी, संजय भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें