फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना गेट नंबर दो के पास रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अचानक तबियत खराब होने पर उसे सीएचसी ऊंचाहार ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के पारा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव निवासी राजीव भारद्वाज एनटीपीसी परियोजना में संविदा पर काम कर रही एक कंपनी में क्वालिटी इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।
वह परियोजना के गेट नंबर दो के पास परिवार समेत किराए के मकान में रहते हैं। बताते हैं कि शुक्रवार को अचानक पत्नी पिंकी भारद्वाज (30) की तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन

घरवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध लगने पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
महिला के पति ने बताया कि पिंकी काफी समय से वह बीमार चल रही थी। इलाज चल रहा था, लेकिन आराम नहीं मिला। उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल लाया गया लेकिन मौत हो गई। उधर, कोतवाल शिवशंकर सिंह ने महिला काफी समय से बीमार थी। पोस्टमार्टम में मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें