फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं की लापरवाही से गई बेलदार की जान

Mon, 30 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलदार रामसरन तिवारी की हत्या को लेकर आंदोलित रायबरेली कर्मचारी एकता मंच के पदाधिकारियों ने सिंचाई विभाग के अफसरों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को सिंचाई विभाग के चौधरी चरण सिंह सभागार में मंच के संयोजक रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सिंचाई विभाग में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


बाउंड्री टूटी है, गेट 24 घंटे खुले रहते हैं। इस अव्यवस्था के चलते ही वारदात हुई। हत्या के मामले में सदर कोतवाली पुलिस लीपापोती करने में जुटी है। जल्द वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो कामकाज ठप करके आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

कर्मचारी नेता जयचंद्र वर्मा ने कहा कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाल ही में धरना-प्रदर्शन किया गया था। अफसरों ने आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करा दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की। इससे पहले भी हत्या की कई वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग परिसर जुआरियों और शराबियों का अड्डा बन गया है। इस दौरान मृतक बेलदार का बेटा प्रदीप कुमार तिवारी अपने एक अन्य रिश्तेदार शिवम के साथ पहुंचा। कर्मचारी नेताओं ने उसे ढांढस बंधाया और हरहाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

वहीं बेलदार के परिवारीजनों को न्याय दिलाने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। स्वास्थ्य, राजस्व, कलेक्ट्रेट, विकास भवन समेत अन्य विभागों के कर्मचारी नेता राकेश कुमार चौधरी, बीएन यादव, बीएस सक्सेना, एसके सिंह, दयाराम यादव, अनूप मिश्र समेत सभी संगठनों के नेताओं ने घटना की निंदा की और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से असंतोष जताया।

इतना ही सभी ने आंदोलन में एकता मंच को पूरा सहयोग देने और हड़ताल में शामिल होने की बात कही। कर्मचारी एकता मंच के संयोजक रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को सिंचाई विभाग के सिंचाई खंड, दक्षिणी खंड, खंड 45 और नलकूप खंड समेत सभी खंडों में तालाबंदी करके घटना के खुलासे में पुलिस की नाकामी का विरोध जताया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद संगठन 2 जून तक खुलासे का इंतजार करेगा, हत्यारे गिफ्तार हुए तो ठीक, वरना 3 जून को जनपद सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें