फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

189 को मिला रोजगार तो खिल उठे चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेला लगा तो नौकरी पाने की उम्मीद में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। छह कंपनियों से आए अधिकारियों ने साक्षात्कार लेने के बाद 189 अभ्यर्थियों को चयनित किया, जिनके चेहरों पर खुशी छा गई।
विज्ञापन

जिन लोगों का चयन नहीं हो सका, उन्हें आश्वासन दिया गया कि अगली बार लगने वाले रोजगार मेेले में और तैयारी के साथ आएं, ताकि उनका भी चयन हो सके।
रोजगार मेले में छह कंपनियों ने साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण की। इसमें 597 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों के लिए 189 अभ्यर्थी चयनित किए गए।
स्फाकिया ऐरोटेक ने 20, पुखराज हेल्थ केयर ने 30, शिवशक्ति बायोटेक ने 15, क्यू सिक्योरिटी सर्विसेज ने 69, ब्राइट फ्यूचर ने 25 और एक्सपर्ट बिजनेस ने 30 अभ्यर्थियों को चयनित किया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव, सहायक रोजगार सहायता अधिकारी आलोक मिश्र एवं संतोष प्रजापति ने कंपनी के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
गवर्नमेंट आईटीआई में 21 को लगेगा मेला
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में 21 मई को रोजगार मेला लगेगा, जिसमें 400 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सीएम श्रीवास्तव ने बताया कि 12वीं/आईटीआई पास के लिए 100 रिक्तियां, तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए 200 रिक्तियां और आईटीआई पास के लिए 100 रिक्तियां हैं। चयन प्रक्रिया लिखित/साक्षात्कार के माध्यम से पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें