उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई। कहीं पर बिजली के तार टूट गए हैं तो कहीं पर तकनीकी फॉल्ट से आपूर्ति बाधित है। मंगलवार शाम् आइ तेज आंधी से रात शहर के तमाम मोहल्लों की बत्ती गुल रही।
बुधवार रात में भी इंदिरा नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, डिग्री कॉलेज चौराहा समेत अन्य क्षेत्रों की बत्ती गुल रही। शहर से सटे मुंशीगंज कस्बे में मंगलवार शाम चार बजे से विद्युत आपूर्ति ठप है।
उपभोक्ता वीरेंद्र अग्रहरि, ओम प्रकाश साहू, भागीरथ अग्रहरि का कहना है कि फॉल्ट अभी तक नहीं खोजा जा सका है। कठगर बिजली उपकेंद्र से जुड़े खागीपुर सड़वा, साड़बरा, मनेहरू, पंडित का पुरवा, सैदनपुर समेत अन्य गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है।
डलमऊ और मुराईबाग कस्बे में फॉल्ट के चलते मंगलवार रात गुल हुई बिजली बुधवार देर शाम बहाल हुई। उधर, क्षेत्र के नेवाजगंज, पखरौली, चांदपूर लूक, पूरे गुलाब राय समेत अन्य गांवों में आपूर्ति ठप है।
महराजगंज, सरेनी, शिवगढ़, हरचंदपुर समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों की भी बिजली आपूर्ति बंद है। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
पावर कॉर्पोरेशन प्रथम खंड के एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि तेज आंधी व बारिश के कारण तार गिरने और तकनीकी फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
कुछ स्थानों पर फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। जहां पर बिजली आपूर्ति ठप चल रही है, वहां पर भी फॉल्ट ठीक करके आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।