फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी ठंड

Wed, 02 Dec 2015 11:38 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए दिन में भी लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मंगलवार शाम आंधी के साथ शुरू हुई बारिश बुधवार को भी दिन भर रुक-रुक कर होती रही। इससे स्कूली छात्र-छात्राओं को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


ठंड बढ़ने से लोग घरों में ही दुबके रहे। शहर में बुधवार को जलभराव की समस्या से नागरिकों को परेशान होना पड़ा। प्रकाश नगर, प्रभु टाउन रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा, शक्ति नगर, इंदिरा नगर रोड, जिला अस्पताल चौराहा, पुलिस लाइंस चौराहा पर जलभराव रहा।

शक्ति नगर के राजेश सिंह, सत्यम कुशवाहा, पुलिस लाइंस के दीपू वाजपेयी, सत्यम का कहना है कि पालिका की ओर से निकासी की व्यवस्था नहीं की जाती है।

इसी वजह से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। ठंड का असर ये रहा कि अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर बुधवार को 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन


देर शाम बारिश तो बंद हो गई, लेकिन आसमान में बदली छाई रही। बीच-बीच में हवा भी चली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को चार मिमी. वर्षा हुई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें