फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन में फंसकर टूटा बिजली का तार, रही अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। देवगांव में बुधवार को वाहन में फंसकर बिजली का तार टूट गया। इससे अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस समय तार टूटा, उस समय बिजली आपूर्ति नहीं थी।
विज्ञापन

टूटे तार के ऊपर वाहन गुजरते रहे। सूचना मिलने के बाद पावर कार्पोरेशन के कर्मचारी ने तार जोड़कर किसी तरह आपूर्ति बहाल कराई। करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
देवगांव निवासी आकाश कुमार पप्पू, देवेंद्र यादव, चंद्र कुमार आदि ने बताया कि गांव की एलटी लाइन के तार बहुत ढीले हैं। बुधवार सुबह वाहन सड़क से निकला, जिसमें फंसकर तार टूट गया।
विज्ञापन

इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान बिजली न होने से बड़ा हादसा टल गया। इसकी जानकारी विद्युत उपकेंद्र खीरों में दी गई।
इसके बाद पहुंचे कर्मियों ने तार को जोड़कर विद्युत आपूर्ति चालू कराई। इस दौरान टूटे तार के ऊपर से कई विद्यालय वाहन गुजर गए। उपखंड अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि टूटे तार को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। शीघ्र वहां पर एक पोल लगाकर जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें