फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की नहीं दी गई सूचना, अब खाली रह जाएगी सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की एक ग्रामसभा में पंचायत चुनाव के बाद निर्वाचित हुए ग्राम पंचायत सदस्य की मौत की सूचना न दिए जाने के कारण इस रिक्त सीट पर उपचुनाव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

इस बात का खुलासा रविवार को उस समय हुआ, जब ब्लॉक क्षेत्र में नामांकन के लिए रिक्त पदों की सूची जारी की गई। सूची में नाम न होने से ग्रामवासी दंग रह गए। मामले में सचिव की लापरवाही सामने आ रही है। सचिव को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा।
मामला डीह ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामसभा रोखा के वार्ड नंबर चार का है, जहां छेदीलाल ने ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। मतदान के बाद छेदीलाल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मतगणना हुई तो छेदीलाल चुनाव जीत गया था। जिलेभर में रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने के लिए सूचना मांगी गई थी, लेकिन रोखा के वार्ड नंबर चार के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई।
उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई तो रिक्त पदों की सूची जारी की गई। इस सूची में रोखा के वार्ड नंबर चार का नाम नहीं था, जबकि यह पद रिक्त है। यह देख ग्रामवासी दंग रह गए।
अगर रोखा के वार्ड नंबर चार के ग्राम पंचायत सदस्य का रिक्त पद सूची में शामिल होता तो उप चुनाव के लिए इस सीट पर भी नामांकन हो जाता, लेकिन लापरवाही के कारण ऐसा नहीं हो सका।
इस पूरे मामले के पीछे सचिव की लापरवाही सामने आ रही है। सचिव ने ही ग्राम पंचायत सदस्य की मौत की सूचना ब्लाक मुख्यालय को नहीं दी थी। सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि रोखा के वार्ड नंबर चार में ग्राम पंचायत सदस्य की मौत के मामले की सूचना सचिव आशीष यादव ने उपलब्ध नहीं कराई है। सचिव के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें