फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बचाव किट लैस होंगी पोलिंग पार्टियां, 4000 किटें तैयार

विज्ञापन
तैयार हो रहीं कोरोना बचाव किट। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना काल में पहली बार हो रहे पंचायत चुनाव में मतदान कर्मियों को संक्रमण से बचाए रखना बहुत जरूरी है। इस बार 3604 पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ कोरोना बचाव किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिम्मेदारी मिलने के बाद सीएमओ ने 4000 हजार सुरक्षा किटें तैयार करवा दी हैं। किट ब्लॉकवार तैयार कराकर भेजी जा रही हैं। किट में मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स, हैंडवॉस आदि शामिल है। कर्मचारी हाथों में ग्लब्स लगाकर ही मतदान कार्य संपन्न कराएंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 15 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। विभिन्न पदों के लिए होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए शासन के निर्देश पर प्रशासन तैयारियों को पूरा कराने में जुटा है। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान पद के लिए एक साथ मतदान होना है। मतदान के लिए जिले में 3604 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में मतदानकर्मियों को बूथों पर सुरक्षित रखने के लिए इस बाद कोरोना सुरक्षा किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। पोलिंग पार्टियों के सभी कर्मचारियों को मास्क, ग्लब्स दिया जाएगा।
सामूहिक रूप से प्रयोग करने के लिए 200 एमएल सैनिटाइजर और हैंडवॉश भी किट में रखवाया गया है। 2604 पोलिंग पार्टियों के अलावा मतदान के लिए काम में लगने वाले अन्य अधिकारियों को भी एक-एक किट दी जाएगी। सीएमओ कार्यालय में किटें तैयार कर ब्लॉकों को भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। 14 अप्रैल को ब्लॉकों से ही पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
दवा किट में सामान्य इलाज की सभी दवाएं
पोलिंग पार्टियों को देने के लिए सीएमओ कार्यालय में दवा किट भी तैयार की जा रही है। किट में सामान्य इलाज से संबंधित सभी दवाएं व अन्य सामान उपलब्ध रखा गया है। पैरासीटामॉल की गोली के साथ ही अन्य दवाएं रखी गई है। हालांकि मतदान केंद्रों पर दवा किटों की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन हर बार यह किट तैयार कराई जाती है। इस बार किट में दवाओं की संख्या बढ़ाई गई है।
बिना मास्क वोटरों को बूथ में प्रवेश नहीं
कोरोना के खतरे को देखते हुए बूथों में प्रवेश करने वालों को मास्क लगाना होगा। मतदान करने के लिए बूथों पर आने वाले वोटरों को मास्क लगाकर आना होगा या गमछे आदि का प्रयोग करना होगा।
सुरक्षा में लगे जवान वोटरों को बिना मास्क के लिए बूथ में प्रवेश नहीं देंगे। साथ ही बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की जा सकती है। तापमान जांचने के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
पोलिंग पार्टियों को देने के लिए कोरोना बचाव और दवा किटें तैयार कराई जा रही हैं। शासन से तय सभी सामान किटों में रखवाए जा रहे हैं। किटों को ब्लॉकों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे 14 अप्रैल को रवाना होने से पहले पोलिंग पार्टियों को किटें उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें