फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कॉलेज, जेल फॉर्म व उद्यान के खिलाफ रिपोर्ट तलब

Sat, 01 Nov 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर से निकली ऐशबाग माइनर की जद में आए कॉलेज, जेल फॉर्म और उद्यान के खिलाफ तीन दिन में रिपोर्ट तलब की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है, जिससे संबंधितों पर मुकदमा किया जा सके। वर्तमान समय में माइनर पर कब्जा करने वाले 91 कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन


वर्तमान समय में ऐशबाग माइनर का मामला गर्म है। माइनर पर आलीशान मकान, काॅम्प्लेक्स, नर्सिंगहोम और कोचिंग संस्थान संचालित हैं। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के आधार पर शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा पेट्रोल पंप के पास हसनैन खां, सलीम, सूर्यभान, सोनिया नगर में संचालित विवेकानंद व यूनिवर्सल कोचिंग, इंदिरा नगर निवासी अशोक कुमार, रामरतन, क्रांतिपुरी निवासी शिवकुमार, सोनिया नगर निवासी दयाराम, रघुवर दयाल, ज्योति, राकेश, रामनरेश, गंगाबिसुन, शिव प्रसाद, शिलाजीत समेत 91 कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा किया गया है।

माइनर की जद में एक कॉलेज, जिला जेल के फॉर्म और उद्यान के होने की आशंका है। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने सिंचाई विभाग से पूरी रिपोर्ट तलब की है, जिससे अन्य कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा किया जा सके। सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने बताया कि ऐशबाग माइनर के 91 कब्जेदारों पर मुकदमा किया गया है। कॉलेज, जेल फॉर्म व उद्यान का कब्जा भी माइनर पर होने की आशंका है। मामले में सिंचाई विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें