फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आठ सब स्टेशनों की प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

Fri, 23 Dec 2016 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डलमऊ ट्रांसमिशन से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के आठ सब स्टेशनों की आपूर्ति छह दिन आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान ट्रांसमिशन में अनुक्षण कार्य होगा। इन सभी सब स्टेशनों को दो चरणों में 12 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। यह कार्य 23 दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन


डलमऊ ट्रांसमिशन से लालगंज, लालगंज तहसील, डलमऊ तहसील, गदागंज, उतरपारा, डलमऊ, मल्केगांव, सरेनी को बिजली की आपूर्ति होती है। ट्रांसमिशन में 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर का तेल बदलने के अलावा अन्य अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा।

ट्रांसमिशन के एसडीओ एके मौर्य ने बताया कि अनुरक्षण कार्य होने से आठ सब स्टेशनों की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। शुक्रवार से अनुरक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि सब स्टेशन लालगंज, लालगंज तहसील, डलमऊ तहसील, गदागंज और उतरपारा को शाम छह बजे से रात 12 बजे तक और सुबह छह से 12 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसी तरह डलमऊ, मल्केगांव और सरेनी को दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक, रात में 12 बजे से छह बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें