उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जंघई-वाराणसी रेलखंड पर लोहता, चौखंडी और सेवापुरी स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाना है। इस दौरान ट्रेनों के संचालन से काम प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए रेलवे ने जिले से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि एक दर्जन ट्रेनों का रूट बदला गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ल के मुताबिक वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (14203-14204) का संचालन 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक बंद रहेगा। गाड़ी संख्या 14260 लखनऊ-मुगलसरायं एकात्मता एक्सप्रेस 24 दिसंबर और गाड़ी संख्या 14259 मुगलसराय-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस 25 दिसंबर को नहीं चलेगी।
ट्रेन संख्या 22407 वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल वाराणसी गरीबरथ एक्सप्रेस 22, 25 और 27 दिसंबर को नहीं चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 22408 आनंद विहार टर्मिनल वाराणसी गरीबरथ एक्सप्रेस का संचालन 23, 26 और 28 दिसंबर को नहीं होगा।
इसी तरह वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14257) का संचालन 22, 24 और 27 दिसंबर को नहीं किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 14258 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 23 और 26 दिसंबर को रद्द रहेगी।
रेलवे की ओर से अलग-अलग तिथि में 12 ट्रेनों का संचालन बदले हुए रूट से किया जाएगा। 24 और 27 दिसंबर को राजेंद्र नगर टर्मिनल-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस (12355), अर्चना एक्सप्रेस (12356) 21 दिसंबर और 25 दिसंबर, मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (13429) 23 दिसंबर को, मालदा टाउन एक्सप्रेस (13430) 24 दिसंबर को, वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (14865) 22 दिसंबर को वाराणसी-लखनऊ वाया रायबरेली रुट के स्थान पर वाराणसी-जफराबाद-शाहगंज-अकबरपुर-फैजाबाद होकर चलेगी।
इस रूट डायवर्जन के चलते इन तिथियों में ये ट्रेनें रायबरेली नहीं आएंगी। नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस (14004) 22 और 25 दिसंबर, पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस (12875) 23, 25 और 27 दिसंबर, हावड़ा-अमृतसर हाबड़ा मेल (13005-13006) 21 से 27 दिसंबर तक, वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रे (14257) 23, 25, 26 और 28 दिसंबर को तथा नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14258) 22, 24, 25 और 27 दिसंबर को वाराणसी-जफराबाद-सुल्तानपुर-निहालगढ़-लखनऊ होकर चलेंगी। मार्ग परिवर्तित किए जाने के कारण ये ट्रेनें इन तिथियों को रायबरेली नहीं आएंगी।