फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के बहादुरपर विकासखंड की बघेल ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी शक्ति मिश्रा के पिता श्रीराम दत्त मिश्रा (82) की अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करते वक्त पैर फिसल जाने से डूबकर मौत हो गई।
क्षेत्र के राधेश्याम की कुटी मजरे सैंबसी गांव निवासी मृतक श्रीराम दत्त मिश्र बीते सोमवार को बहू को बताकर घर से निकले कि मैं अभी आ रहा हूं और शाम तक नहीं लौटे थे। बताते हैं कि वह अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने पहुंच गए, जहां नदी में डूबकर मौत हो गई।
श्रीराम दत्त मिश्रा की मौत से परिवारीजन सुभद्रा, सीताराम मिश्रा और सतीशर मिश्रा में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिवारीजन घर पहुंचकर अंतिम संस्कार किया। पवन यादव, रामकृष्ण मिश्रा, रमेश, रामसुमिरन मौर्या, रामपाल यादव ने घर पहुंचकर मौत पर दुख जताया।
शराबियों के उत्पात में तीन घायल
महराजगंज। क्षेत्र के पहरेमऊ गांव में देशी शराब के ठेके पर शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। इसमें तीन लोग घायल हुए। क्षेत्र के अशर्फाबाद गांव निवासी मुकेश कुमार पासी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथियों रंजीत और विनोद के साथ शराब के ठेके के पास खड़ा था। इसी बीच पहरेमऊ गांव के रहने वाले पिंटू माली, रिंकू माली, संजय चौरसिया और कुलदीप चौरसिया पहुंच गए। सभी नशे में धुत थे। बेवजह जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।