फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: स्टेशन पर गंदगी देख भड़के डीआरएम

Sun, 05 Oct 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम व अन्य।
विज्ञापन
लालगंज। उत्तर रेलवे लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार शाम लालगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर में फैली गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। डीआरएम ने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, कैंटीन समेत हर एक कोने का बारीकी से मुआयना किया। शौचालय और आरओ वाटर कूलर के आसपास काफी गंदगी नजर आई।
विज्ञापन


शाम करीब 4:30 बजे विशेष निरीक्षण यान से प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे डीआरएम ने पौन घंटे तक स्टेशन परिसर का जायजा लिया। लालगंज को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। अमृत भारत का काम देख रहे ऋषि कुमार यादव ने प्रस्तावित कार्यों के बारे में बताया। योजना के तहत यात्री सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही इस स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। प्लेटफार्म पर टिनशेड लगेंगे। दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था कराई जाएगी। पार्किंग बनाने के साथ पार्क विकसित किए जाएंगे। वीआईपी गेट भी बनेगा।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में फैली गंदगी पर डीआरएम ने नाराजगी जताते फटकार लगाई और हुए स्टेशन अधीक्षक श्यामलाल एवं आईओडब्ल्यू शैलेंद्र कुमार को सुधार लाने के लिए कहा। डीआरएम ने स्टेशन के पास स्थित क्रॉसिंगों का मुआयना किया। क्रॉसिंगों पर ओवरब्रिज बनाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। एक क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की संभावना कम नजर आई। दूसरी क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की संभावना दिखी, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
लालगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कई वर्षों से बंद चल रही रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की गई। यात्रियों के लिए अनाउंसमेंट सिस्टम शुरू कराने, आरक्षण काउंटर का समय दो घंटे बढ़ाने, प्रतीक्षालय खोलने, शौचालय एवं पेयजल की उचित व्यवस्था कराने जैसी कई मांगों को भी उठाया गया। पास की रेलवे क्रॉसिंग की सड़कों पर गड्ढे की शिकायत भी हुई। इस पर डीआरएम ने भरोसा दिया कि हर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर मदन मिश्रा, रोहित सोनी, शिवम गुप्ता, मृत्युंजय बाजपेयी, शीलू त्रिवेदी, कौशलेंद्र मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें