फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 47 शिकायतों में केवल आठ का ही निस्तारण

Sun, 05 Oct 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की फरियाद सुनते डीएम-एसपी।
विज्ञापन
लालगंज। तहसील सभागार में शनिवार को डीएम हर्षिता माथुर व एसपी यशवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 47 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से आठ का ही निस्तारण किया गया। इनमें राजस्व विभाग की 15, पुलिस की नौ, विकास विभाग संबंधी सात, समाज कल्याण की तीन व अन्य विभाग से 13 शिकायतें शामिल रहीं।
विज्ञापन


एक गांव की रहने वाली महिला ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पहले पति की मौत हो चुकी है। पहले पति से उसके एक बेटी भी है। पति की मौत होने के बाद आरोपी से उसने दूसरी शादी की। आरोपी उसकी बेटी को गंदी नजरों से देखता है। एतराज करने पर वह मारपीट करता है। एक रिश्तेदार के यहां बेटी के साथ शरण लिए हुए है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

सुहाई बाग मजरे आलमपुर के राजेंद्र, राजेश शर्मा, बैजनाथ, सुमन वर्मा, उदय राज, श्याम बहादुर, जगदीश आदि ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर भू माफिया पर चकरोड की भूमि का बैनामा करने का आरोप लगाया। कहा कि इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


पूरे देवी रामलीला मैदान निवासी कमला, बुधाना, मंजू व गुड़िया ने प्रार्थना पत्र देकर रास्ते का विवाद निपटाने की गुहार लगाई। इस पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने ईओ राजभान शुक्ल को बुलाकर प्रकरण का हल निकालने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम मिथिलेश त्रिपाठी, सीओ अमित कुमार सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।



सीडीओ ने सुनी शिकायतें
डलमऊ तहसील सभागार में सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें