फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, 25 दिन से पानी का संकट

Thu, 06 Aug 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पानी की समस्या को लेकर डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे इं​दिरा नगर कॉलोनी के स्थानीय
विज्ञापन
रायबरेली। इंदिरा नगर आवास विकास के निवासियों को पिछले 25 दिनों से गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान पेयजल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। मोहल्ले के निवासियों ने बुधवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल मरम्मत की मांग की है। निवासियों ने पत्र में बताया कि गैस पाइपलाइन डालने वालों ने बिना उचित तैयारी के गलत तरीके से काम किया।
विज्ञापन


इसके कारण पूरे मोहल्ले में पेयजल पाइपलाइन जगह-जगह से टूट गई है। मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और खराब सामग्री का उपयोग हो रहा है। पानी की नियमित आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से पानी का रिसाव भी हो रहा है, जिससे घरों की नींव कमजोर हो रही है। गंदगी और जलभराव से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। डीएम को ज्ञापन देने में रंजीत कुमार, सुधीर सिंह, आंचल सिंह, सविता सोनकर, आशीष हिनेनी, राजेन्द्र सिंह, अनुपम द्विदेदी, प्रमोद कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें