फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई

Thu, 16 Apr 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलकोच-ऊंचाहार। लालगंज स्थित आरेडिका में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इसी तरह एनटीपीसी में भी आंबेडकर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

आरेडिका में महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने दीप प्रज्ज्वलन कर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। महाप्रबंधक डॉ. आंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला। कृष्णन ने डॉ. आंबेडकर के त्याग और जीवन संघर्ष का भी जिक्र किया।
विज्ञापन

वहीं एनटीपीसी परियोजना में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनकी अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर एससी एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद लोहकरे, महाप्रबंधक आशुतोष विश्वास, दिलीप कुमार साहू, एसयू हरिदास, पंकज कुमार, आज्ञाशरण सिंह, राहुल कनौजिया व मनीष कुमार स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें