रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को जिले भर में लोगों ने अपने घरों में रहकर योगाभ्यास किया। डीएम वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए योग एट होम (घर पर योग) व परिवार के साथ योगाभ्यास करते हुए योग दिवस मनाया। डीएम ने कहा कि योग के लक्ष्य को पाने के लिए योगाभ्यासी को सभी अंगों का निष्ठा से पालन करना चाहिए।
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योगाभ्यास किया। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सीमित संख्या में जुटे लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते योग विशेषज्ञ डॉ. रवि प्रताप सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरुण कुमार कुरील की देखरेख में योगाभ्यास कराया गया।
गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में जामवंत राय ने योगाभ्यास कराया। बीएसएस पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक बीएल सिंह ने कहा कि योग दिवस के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। भारतीय डाक विभाग रायबरेली मंडल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विशेष विरूपण जारी किया। अधीक्षक अशोक बहादुर सिंह, सहायक अधीक्षक राजेश कुमार व योग प्रचारक गोविंद नारायण शुक्ल मौजूद रहे।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य निधि द्विवेदी की उपस्थिति में योग कार्यक्रम हुआ। 66 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल पंकज कुमार के निर्देश पर एनसीसी कैडेटों ने योग किया। लेफ्टिनेंट डॉ. महेंद्र सिंह ने ऑनलाइन माध्यम से कैडेटों को योग के महत्व की जानकारी दी।
नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी गोपेश पांडेय, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे संजय कुमार ने योग का आयोजन किया। एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन माध्यम से योग दिवस मनाया गया। योगाचार्य मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुषमा सिंह ने छात्रों व शिक्षकों को योग दिवस का महत्व बताया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार मिश्र ने योग को नियमित रूप से अपनाने का सुझाव दिया।
ऊंचाहार में एनटीपीसी परियोजना के समूह महाप्रबंधक भोलानाथ मिश्रा ने कहा कि योग से शरीर निरोग रहता। प्रतिदिन योग करने से शरीर में ऊर्जा का संचार बना रहता है। परियोजना में वीडियो कांफ्रेेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम हुआ। प्रियदर्शनी लेड़ीज क्लब में हुए कार्यक्रम में असित दत्ता, अरिंदम बनर्जी, एसके झा, वंदना चतुर्वेदी, मधुकर व अजय सिंह समेत कई अफसर शामिल हुए।
इन्हौना में लोगों ने सार्वजनिक स्थानों एवं अपने घरों में योगा किया। सरेनी में इंटर कॉलेज रायपुर में योग दिवस पर गोविंद सविता, कौशलेंद्र सिंह, प्रभात सिंह व त्रिलोकचंदी आदि मौजूद रहे। बछरावां के दयानंद पीजी कॉलेज में एनसीसी और एनएसएस इकाई ने वर्चुअल योगा कार्यक्रम आयोजित किया।
परशदेपुर की नगर पंचायत नसीराबाद एवं छतोह में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में छेदीलाल मौर्या, राम सजीवन, अक्षय शास्त्री, संतोष कुमार, आनंद कुमार, करुणा शंकर, अभिषेक राय, अमृतलाल आदि मौजूद रहे। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक आरोग्य भारती के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह, जन्मेजय सिंह, प्रभात साहू, सूर्यप्रकाश वर्मा, सरदार फतेह सिंह, अवधेश मिश्रा, सत्यप्रकाश वर्मा व रमेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।