फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सूची-खरौली मार्ग पर सोमवार को पूरे कुशल गांव के पास साइकिल सवार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के बरगदिहा मजरे किशनदासपुर गांव निवासी रंजीत (16) अपनी मां राजकली (38) व छोटे भाई अमरजीत (12) के साथ बरसवां गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी सूंची-खरौली मार्ग पर पूरे कुशल गांव के पास सड़क पार कर रहे साइकिल सवार वृद्ध जगदीश प्रजापति (62) निवासी पुरे कुशल मजरे गोकना को टक्कर मार दी। इससे साइकिल व बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। चारों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां वृद्ध जगदीश को मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में किया जा रहा है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें