फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन काउंसिलिंग में दिव्यांगों, महिलाओं को मिले मनचाहे स्कूल

विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को डायट परिसर में काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान इंतजार में बैठीं शिक्षिका? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में अभी हाल में नियुक्त हुए सहायक अध्यापकों को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया गुरुवार से डायट में शुरू हो गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में कराई गई काउंसिलिंग में 230 दिव्यांग एवं महिला शिक्षकों को मनचाहे स्कूल आवंटित किए गए। इन सभी से रिक्त पदों की सूची में शामिल विद्यालयों के विकल्प मांगे गए थे। अब शेष रिक्त पद वाले स्कूलों का आवंटन पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के अनुरूप किया जाएगा। इसके लिए काउंसिलिंग की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती के अंतर्गत 596 पदों के सापेक्ष 562 सहायक अध्यापकों को 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। विद्यालय आवंटन न होने की वजह से इन सभी को बीएसए दफ्तर में ज्वाइन कराया गया था। ये बीएसए दफ्तर में ही उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर रहे थे। विद्यालय आवंटन की काउंसिलिंग कराने का निर्देश मिलने पर रूपरेखा तैयार की गई। इसके तहत गुरुवार को दिव्यांग महिला एवं पुरुष शिक्षकों के साथ ही सभी महिला शिक्षकों को विकल्प चुनने के लिए काउंसिलिंग में बुलाया गया।
जिले में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों की सूची पहले से तैयार करके ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया। काउंसिलिंग में आने वाले शिक्षकों को वरीयता क्रम के अनुसार विकल्प चुनने का मौका दिया गया। काउंसिलिंग को लेकर सुबह से ही डायट परिसर में सहायक अध्यापकों का जमावड़ा लग गया। ऑनलाइन काउंसिलिंग होने के कारण देर शाम तक प्रक्रिया चलती रही। विकल्प चुनने के बाद आवंटित हुए विद्यालय का प्रिंट आउट निकला, जिस पर बीएसए ने हस्ताक्षर कर संबंधित शिक्षक को प्रदान किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग में 234 शिक्षकों को शामिल होना था। इनमें से 230 सहायक अध्यापकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया देर शाम तक चली। पुरुष अध्यापकों को रोस्टर के अनुरूप विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। पुरुषों की काउंसिलिंग नहीं होगी, बल्कि उन्हें विद्यालय आवंटित होते ही बीएसए दफ्तर से आदेश दे दिए जाएंगे।

रायबरेली में गुरुवार को डायट परिसर में काउंसिलिंग के बाद शिक्षिका को विद्यालय आवंटन का पत्र देत?- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें