फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के दौरान घराती व बराती भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बसिगवां गांव में बुधवार रात अगवानी के दौरान डांस को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ा कि एक-दूसरे की पिटाई शुरू कर दी। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। बीच-बचाव करने में दूल्हा, उसका पिता और भाई घायल हो गये।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। दोबारा किसी प्रकार विवाद न हो, इसके लिए पुलिस की निगरानी में दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए। दूल्हे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भदोखर के पूरे बैसन गांव निवासी सुखदेव के बेटे करन की शादी बुधवार को थी। बरात गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के बसिगवां गांव गई थी।
बरातियों का स्वागत होने के बाद द्वारचार की रश्म होनी थी। बराती डीजे की धुन पर झूमते हुए जा रहे थे। इसी दौरान डांस करने को लेकर बरातियों और घरातियों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते गांव के लोग एकत्रित हो गए और बरातियों की पिटाई शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। बीच-बचाव करने पर दूल्हा करन, उसके पिता सुखदेव और भाई विमलेश की पिटाई कर दी। इससे तीनों घायल हो गये।
दूल्हे के घायल होने पर बराती भी आक्रोशित हो गए। विवाद बढ़ते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस की देखरेख में द्वारचार और विवाह की पूरी रस्में हुईं। सुबह दूल्हे ने नरेश, बसंते, धुन्नू, गीता के विरुद्ध तहरीर दी है। एसओ बृजेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें