फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीनता: टहलाता रहा स्टाफ, सीएचसी के गेट पर हुआ दिव्यांग प्रसूता का प्रसव; अब इस बात का बनाया जा रहा दबाव

Sun, 29 Dec 2024 02:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

सीएचसी बछरावां में स्टाफ पीड़िता को टहलाता रहा। वहीं गेट पर दिव्यांग प्रसूता का प्रसव हो गया। अब अस्पताल स्टाफ उस पर दबाव बना रहा है, कि वह अस्पताल के अंदर प्रसव होने की बात कहे। 
विज्ञापन
सीएचसी पर मौजूद परिवार के लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में शनिवार देर रात अस्पताल प्रशासन की अनदेखी सामने आई है। यहां दिव्यांग प्रसूता ने सीएचसी बछरावां के गेट पर बच्चे को जन्म दिया। जिम्मेदारों की संवेदनहीनता की यह कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


बछरावां थाना क्षेत्र के हसनगंज गांव की रहने वाली दिव्यांग प्रसूता प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी बछरावां पहुंची थी। मौजूद स्टाफ ने बच्चे की धड़कन बंद होने एवं मशीन खराब होने का हवाला दिया। इसके बाद उसे प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया। 

गेट पर बच्चे को जन्म दिया

पैसा न होने के कारण किसी निजी हॉस्पिटल ने भी उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद वह पिर सीएचसी पहुंची। रविवार तड़के 3:00 बजे महिला ने सीएचसी अस्पताल के गेट पर बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला पर यह कहने का दबाव बनाया गया कि सीएचसी के अंदर बच्चे का जन्म हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें