फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िदनेश ने भाई राकेश के लिए मांगा समर्थन

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते एमएलसी दिनेश प - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को हरचंदपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं अपने भाई राकेश सिंह के लिए गांवों में जाकर जनता से समर्थन मांगा। सतांव विकासखंड क्षेत्र के पोरई, चंदई रघुनाथपुर, अटौरा खुर्द, पहाड़पुर में आयोजित नुक्कड़ सभा में दिनेश ने कहा कि राकेश सिंह ने हरचंदपुर के विकास के लिए दिन-रात अथक प्रयास किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने ऐसे-ऐसे विकास कार्य कराए हैं, जो एक सामान्य विधायक की पहुंच से कोसों दूर होते हैं। चाहे वह सई नदी पर तीन-तीन पुल का निर्माण हो या फिर हरचंदपुर से ढकिया को जोड़ने वाली 86 करोड़ की लागत की सड़क हो या फिर तहसील निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति कराना हो। ऐसे सैकड़ों विकास कार्य हैं, जो राकेश सिंह के अथक परिश्रम से हरचंदपुर विधानसभा में संभव हो पाए है। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार ने हमेशा हरचंदपुर क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर काम करने का प्रयास किया। इसी का नतीजा है कि पांच साल में हरचंदपुर क्षेत्र में विकास तेजी के साथ हुआ, जिसका लाभ लोगों को मिला। आगे भी क्षेत्र का विकास तेजी के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें