फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार से बात कर श्रमिकों को दिलाऊंगी रोजगार : सोनिया

Fri, 12 Feb 2016 12:30 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को मनरेगा की धीमी रफ्तार पर नाखुश दिखीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से बात कर न सिर्फ मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में तेजी लाने का प्रयास करूंगी, बल्कि श्रमिकों को रोजगार भी दिलाऊंगी।
विज्ञापन


अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि विकास का पहिया रुकने नहीं पाएगा। दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पहुंचीं सांसद सोनिया गांधी ने पहले दिन विकास का सच जानने गांवों में निकलीं तो उन्हें बदरंग तस्वीर नजर आई।

जहां भी उनका काफिला रुका, ग्रामीणों ने विकास का मुद्दा जोरदारी के साथ उठाया। खासकर रोजगार न मिलने की शिकायत प्रमुखता से की गई। पुरुषों के साथ महिलाओं ने बेहिचक होकर सोनिया के सामने अपनी बात रखी और उनकी पार्टी की ओर से शुरू की गई मनरेगा के तहत काम नहीं मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन


कहा कि मनरेगा में भेदभाव बरतते हुए महिलाओं को काम नहीं दिया जा रहा है। इससे परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट है। शिकायतों के अंबार के बीच मनरेगा की धीमी रफ्तार पर सोनिया नाखुश नजर आईं। उन्होंने दो टूक कहा कि मनरेगा की धीमी रफ्तार पर केंद्र सरकार से बात करूंगी कि इसमें तेजी लाई जाए।

श्रमिकों को हर हाल में काम दिलाया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी बात की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत पर पानी व पेंशन जैसी समस्याओं को दूर कराने की भी बात कही।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें