फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कांप्लेक्स समेत सात भवन सील

Fri, 12 Feb 2016 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी करके शहर में कराए जा रहे निर्माण पर आरडीए ने कार्रवाई तेज कर दी है। एक बार फिर टीम ने अलग-अलग इलाकों में बन रहीं सात भवनों को गुरुवार को सील कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें एक निर्माणाधीन कांप्लेक्स भी शामिल है। इस दौरान कुछ भवन मालिकों ने सेटिंग-गेटिंग करने का प्रयास भी किया, लेकिन अधिकारियों के आगे उनकी एक नहीं चली।

अपराह्न करीब तीन बजे आरडीए के जेई एसके दीक्षित, रवीश कुमार अग्रवाल और महेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में टीम ने इमारतों के सील करने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


इसमें त्रिपुला चौराहा निकट स्थित नरेंद्र चौधरी का निर्माणाधीन कांप्लेक्स को सील कर दिया। वहीं तिलक नगर में ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अवधेश प्रताप सिंह का आवासीय निर्माण सील किया गया।

इसके अलावा बरगद चौराहा निकट लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर राम जियावन यादव, मुंशीगंज शहीद स्मारक में डॉ. झोरीलाल, सिक्रेटरी के निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील किया।

कोतवाली रोड पर बन रहे अरविंद पाठक के निर्माण को भी सील किया गया। जेई एसके दीक्षित ने बताया कि सभी निर्माणकर्ताओं को पहले से नोटिस जारी किया गया था।

आरडीए उपाध्यक्ष ओपी राय ने बताया कि शहर में हो रहे निर्माण कार्यों पर नजर रखी जा रही है। नक्शे के विपरीत चल रहे कामों को नोटिस जारी किया गया है। अभी कई और निर्माण सील होने हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें