फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: टिकट चेकिंग स्टाफ की डिजिटल उपस्थिति शुरू

Mon, 20 Oct 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर रेलवे ने लखनऊ मंडल के उन सभी स्टेशनों पर टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए डिजिटल उपस्थिति प्रणाली लागू कर दी है, जहां टीटीई लॉबी है। इसके लिए रायबरेली स्टेशन स्थित टीटीई लॉबी में भी बायोमेट्रिक सिस्टम लगा दिया गया है। अब सभी टिकट चेकिंग स्टाफ डिजिटल उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। मैनुअल रजिस्टर खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि टिकट चेकिंग स्टाफ की उपस्थिति प्रणाली को पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में परिवर्तित करते हुए एक और महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि हासिल की गई है। मंडल के सभी 11 टीटीई लॉबी वाले स्टेशनों लखनऊ, वाराणसी, उन्नाव, शाहगंज, रायबरेली, प्रयागराज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, बाराबंकी, प्रतापगढ़ में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली स्थापित और संचालित की गई है। इससे टिकट जांच कर्मियों की उपस्थिति अब रियल टाइम में दर्ज की जाएगी। मैनुअल रजिस्टर की जरूरत समाप्त हो गई है और उपस्थिति डेटा अब सीधे डिजिटल रूप में संग्रहित होगा।

यह व्यवस्था कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने में सहायक होगी। कर्मचारियों की कार्यकुशलता, समय पालन एवं जवाबदेही भी तय होगी।टीटीई लॉबी का उपस्थिति डेटा एकीकृत रूप से उपलब्ध रहेगा, जिससे प्रबंधन को कर्मियों की उपस्थिति एवं ड्यूटी आवंटन की वास्तविक समय में जानकारी मिल सकेगी। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि यह पहल डिजिटल भारत की दिशा में लखनऊ मंडल का महत्वपूर्ण कदम है। बायोमेट्रिक प्रणाली से कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया अब अधिक प्रामाणिक, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें