फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। सीएचसी में प्रसव के लिए आई एक प्रसूता की प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कृढ़ाचक शगुनपुर निवासी दिनेश कुमार की पत्नी विद्या रानी को गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा था।
बताते हैं कि प्रसव के आधे घंटे बाद अचानक विद्यारानी की तबियत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नवजात की तबियत ठीक है। परिवारीजनों ने बताया कि प्रसव के लिए विद्या रानी को स्वस्थ अवस्था में सही समय पर भर्ती कराया गया था, लेकिन प्रसव के बाद हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें