फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सात करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Tue, 24 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। ब्लॉक सभागार में सोमवार को प्रमुख राकेश कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा करना था।
विज्ञापन



बीडीसी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे। इनमें आंगनबाड़ी भवन और अन्नपूर्णा भवन का निर्माण शामिल था। संपर्क मार्ग निर्माण और बेसहारा पशुओं के लिए केटल सेट बनाने का प्रस्ताव भी दिए गए। नाली, इंटरलाकिंग जैसे कार्यों को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया।

सभी सदस्यों की सहमति पर मनरेगा योजना से सात करोड़ रुपये से विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर विजय बहादुर, सूरजकली, शिवदीप सिंह, राजकिशोर, इफ्तिखार अहमद, दीपिका शुक्ला, राजकरन, भीम सिंह, आशीष कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें