फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राहुल मामले में बहस अधूरी, 12 को फिर होगी सुनवाई

Sat, 06 Dec 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बेंगलुरू के भाजपा नेता एस विघनेश शिशिर की ओर से एमपी एमएलए कोर्ट में दाखिल याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान न्यायालय परिसर में पुलिस बल की मौजूदगी पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी भी जताई। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपीएलए डा. विवेक कुमार ने मामले की सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपी एमएलए डा. विवेक कुमार की कोर्ट में सदर कोतवाली पुलिस ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता एस विगनेश शिशिर की याचिका से संबंधित रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा बीच एस विघनेश शिशिर अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय पहुंचे।
इस पर कोर्ट में मौजूद कांग्रेस समर्थित अधिवक्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी का विरोध करना शुरू कर दिया। शोर शराबा होने पर न्यायाधीश ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुरक्षा कर्मियों को कोर्ट परिसर से बाहर रहने के लिए कहा। इस दौरान याची के अधिवक्ता ने उनकी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट का एक आदेश भी न्यायालय में दाखिल किया। इसके बाद ही याचिका पर सुनवाई शुरू हो सकी। ढाई घंटे तक चली मामले की सुनवाई में याची के अधिवक्ता ने सांसद राहुल गांधी पर आरोप साबित करने के लिए कई प्रपत्र कोर्ट में दिखाए। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तिथि नियत की है। याची एस विघनेश शिशिर ने बताया कि शुक्रवार को बहस पूरी न हो पाने के कारण ही अब मामले की सुनवाई अगली तारीख पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें