फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sat, 06 Dec 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़। नगर पंचायत शिवगढ़ के सरैया गांव में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग फंदे से लटक कर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मायकेवालों के आरोप पर पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बछरावां क्षेत्र की रहने वाली रामलली ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संगीता (23) की शादी सरैया गांव के रहने वाले लवकुश के साथ की थी। लवकुश आए दिन शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था। बृहस्पतिवार की रात दामाद लवकुश ने फोन कर बताया कि संगीता ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। रात में ही संगीता की मां रामलली जब परिजनों के साथ बेटी के घर पहुंची, तो देखा संगीता जमीन पर मृत पड़ी थी। पास में उसका चार वर्षीय बेटा अंकुश मां को पकड़कर रो रहा था। जबकि दामाद लवकुश शराब के नशे में धुत था।
इस संबंध में मृतका की सास राजकुमारी ने बताया कि शादी के बाद से बेटा और बहू हम लोगों से अलग रहते हैं। रात में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह दोनों को समझाकर घर चली आई थी। रात में बहू के फंदे से लटक कर जान देने की जानकारी हुई। संगीता की मौत से घर वाले रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विंध्य विनय ने बताया कि मृतका के भाई रंजीत की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पति लवकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें