डलमऊ (रायबरेली)। इंटर की परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर एक निजी स्कूल के प्रबंधक के बेटे व सरकारी शिक्षक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान गर्भ ठहर गया।
जानकारी सुसराल के लोगों को हुई तो उन्होंने युवती को घर से भगा दिया। शिकायत करने पर सरकारी शिक्षक ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता और शिक्षक के बीच बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
डलमऊ क्षेत्र की एक युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 202-21 में वह किसान इंटर कॉलेज, बड़ेरवा में इंटर की छात्रा थी।
प्रबंधक के बेटे ने अच्छे नंबर से परीक्षा में पास कराने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान गर्भ ठहर गया। मई 2021 में उसकी शादी हो गई है।
इसकी जानकारी उसके ससुरालीजनों को हुई तो उन्होंने घर से खदेड़ दिया। आरोपी से शिकायत की तो उन्होंने कहीं बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता और आरोपी की बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। ऑडियो में आरोपी पीड़िता को धमका रहा है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधक के बेटे एवं सरकारी शिक्षक संतोष कुमार यादव के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपी क ो जेल भेजा जाएगा।