फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को न हो परेशानी, इसलिए 22 और गेहूं खरीद केंद्र खोले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
22 और गेहूं खरीद केंद्र खोले गए
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दिया अनुमोदन, पहले 78 केंद्रों पर हो रही थी खरीद
खाद्य विभाग के आठ और पीसीएफ के 14 नए केंद्र खुले
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। समय से गेहूं खरीद का काम पूरा कराने और किसानों की परेशानी कम करने के लिए शुक्रवार को डीएम माला श्रीवास्तव ने 22 और गेहूं खरीद केंद्रों को हरी झंडी दे दी। साथ ही डिप्टी आरएमओ को तत्काल नए केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू कराने के आदेश दिए। जिले में अब गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी।
जिले में पहले से 78 गेहूं खरीद केंद्र संचालित हैं। शुक्रवार को 22 और खरीद केंद्रों को अनुमोदन मिल गया। खाद्य विभाग के आठ तथा पीसीएफ के 14 नए केंद्र बढ़ाए गए हैं। राही में रायबरेली मंडी चतुर्थ, पंचम व पष्ठम, लालगंज में लालगंज मंडी द्वितीय, डलमऊ में डलमऊ उप मंडी द्वितीय, महराजगंज में महराजगंज उप मंडी चतुर्थ व पंचम एवं सलोन में सलोन मंडी द्वितीय में नए केंद्र खोले गए हैं। पीसीएफ की ओर से साधन सहकारी समिति मनेहरू, रायपुर टप्पा हवेली, गौरा हरदो, धूता, किशुनदासपुर, दौलतपुर उड़वा, ब्योली व डीसीडीएफ सलोन एट सलोन मंडी, साधन सहकारी समिति मऊ व पदमनपुर बिजौली, निसगर, डीसीडीएफ लालगंज एट मंडी लालगंज, समिति हलोर व कोटवा मोहम्मदाबाद में नए खरीद केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
छुट्टी छोड़ हर रोज केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद
लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद को पूरा कराने के लिए डीएम ने रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर सभी दिन गेहूं खरीद केंद्र खोलने के आदेश दिए हैं। सभी केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य के सापेक्ष समय से खरीद पूरा कराने के आदेश दिए हैं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिचौलियों से खरीद करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। सीधे किसानों के गेहूं को खरीदा जाएगा और शासन की मंशा के अनुरूप 72 घंटे में भुगतान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें