फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में स्टेशन आने वाली पंजाब मेल आधी रात को आई

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कई घंटों तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

कोहरे के चलते 10-12 घंटे की देरी से ट्रेनों का लेट आना तो समझ में आता है, लेकिन इस गर्मी के मौसम में भी ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं है।
इस जिले से होकर गुजरने वाली सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन पंजाब मेल 11 घंटे देर सेे आई तो दूसरी कई गाड़ियां भी विलंब से पहुंची।
शनिवार दोपहर एक बजे आने वाली पंजाब मेल आधी रात को यहां पहुंची। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर-13005 पंजाब मेल के रायबरेली पहुंचने का समय दोपहर 1.03 बजे निर्धारित है, लेकिन यह गाड़ी रात 11.53 बजे यहां आई और 11.58 बजे रवाना हुई।
पता चला कि यह गाड़ी हावड़ा से ही लगभग पांच घंटे की देरी से चली थी। रास्ते में यह ट्रेन और ज्यादा लेट होती गई। रविवार को यही ट्रेन एक घंटे लेट रही। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर-13006 पंजाब मेल शनिवार को सवा चार घंटे तो रविवार को एक घंटे की देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन

रविवार को सुबह पद्मावत एक्सप्रेस भी सवा दो घंटे लेट रही। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर-14208 पद्मावत एक्सप्रेस के देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर-14512 नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे और देहरादून से वाराणसी जाने वाली ट्रेन नंबर-14266 जनता मेल एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

चोपन से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस पौन घंटे लेट रही तो कई अन्य ट्रेनें भी विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को पंजाब मेल पहले से ही लेट चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें