फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो घर और गेहूूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी-खीरों-गदागंज (रायबरेली)। गर्मी जोरों पर आते ही जिले में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। आग की चपेट में आने से दो घर और गेहूूं की फसल जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। खीरों ब्लॉक क्षेत्र के शिवपुरी गांव के किनारे से हाइटेंशन लाइन निकली है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे खंभे से निकली चिंगारी से मनोहर गौड़ के खेत में खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण उसे बुझाने का प्रयास करते तब तक आग छोटेलाल के खेत में पहुंच गई।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से मनोहर गौड़ की तीन बीघा, जबकि छोटेलाल की लगभग 10 विस्वा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलने पर बिजली उपकेंद्र कलुवाखेड़ा से लाइन बंद कराई गई। लेखपाल आशीष सैनी ने पहुंचकर फसल नुकसान का जायजा लिया। सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी रामस्वरूप, शिवम के घर रविवार की रात शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग से दोनों घरों की गृहस्थी जल गई।
आग की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। एक बाइक व एक सिलाई मशीन जल गई है। आग से दोनों घरों में दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। उधर, दीनशाहगौरा ब्लॉक क्षेत्र के ईस्माइलमऊ गांव में शार्ट सर्किट के चलते आग लगने से सुरेंद्र बहादुुर, सदाशिव, हरीशंकर, पुत्तू, श्रीनाथ, रामनाथ, बाबूलाल, गोविंद, प्रेम कुुमारी, अजमेर, ननगुट्टे, राजकुमार, कृपाशंकर, अंगन पासी की 15 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल अमृतलाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

फतेहपुर रोड स्थित पीर अली का पुरवा गांव के निकट जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। बन्नामऊ गांव के निकट जंगल में आग लग गई। गनीमत रही कि पास के सूखे हुए गेहूं के खेतों में आग नहीं पहुंच पाई। शाहजौरा के निकट गौनहा गांव में भी अज्ञात कारणों से आग लग गई। रेवाड़ी पसिया खेड़ा गांव में आग लगने से जंगल का कुछ हिस्सा जला साथ पास के गेहूं के खेतों में भी आग लग गई।
सरेनी क्षेत्र के पूरे लाऊपाठक का पुरवा गांव में रामेश्वर त्रिपाठी महाविद्यालय के निकट अज्ञात कारणों से लगी आग में कई बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। फायर स्टेशन प्रभारी अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी जगहों पर अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली थी। जिन्हें समय रहते बुझा लिया गया। सरेनी क्षेत्र के पूरे लाऊपाठक का पुरवा गांव में गेहूं के खेतों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। जिसे बुझा लिया गया। वहां पर अभी तक नुकसान का सही आकलन नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें