गुटखा विक्रेता ताड़तल्ला सब्जी मंडी निवासी अनीसुद्दीन गुरुवार देर शाम घंटाघर स्थित शस्त्र दुकान विलायत अली एंड संस में गया था जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसके पेट में गोली लग गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारी एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचने परिवारीजन अनीसुद्दीन को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ सिटी सत्यपाल सिंह के मुताबिक सेल्समैन की गोली लगने से मौत हुई है। उसे गोली कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बंदूक दुकानदार के तीन बेटों और एसओजी में रहे एक सिपाही पर आरोप है।
कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक मृतक के भाई मो. ताज की तहरीर पर सिपाही जावेद सिद्दीकी और ताड़तल्ला निवासी फैजान, उसके भाई रहमान व सलमान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।