फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को कार से उतार गोलियों से भूना

Sun, 14 May 2017 12:12 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
shot dead - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हत्यारों ने फिल्मी अंदाज में मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। पहले युवक को कार से नीचे उतारा और फिर उसे गोलियों से भून डाला। एक के बाद एक पांच गोलियां मारीं। इससे पेट, सिर समेत कई स्थानों पर गोलियां मारी।
विज्ञापन


जिस स्थान पर मर्डर किया गया, वहां से थाने की दूरी करीब 500 मीटर है। पुलिस ने पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घटनास्थल से कारतूस के कई खोखे मिले। एएसपी ने मौके पर जांच के बाद जल्द ब्लाइंड मर्डर के खुलासे के निर्देश दिए।

भदोखर और रघुनाथपुर कटैली गांव के बीच से होकर शारदा नहर निकली है। रात में चार-पांच लोग एक 35 वर्षीय युवक को कार पर बैठाकर नहर किनारे ले गए। उसके दोनों हाथ बंधे थे। इसके बाद युवक को कार से उतार कर उसकी हत्या करके शव को नहर पटरी पर फेंक दिया।
विज्ञापन


युवक को पांच गोली मारी गई। एक गोली सिर, दो गोली सीने के बगल में, एक पेट के पास और एक हाथ में मारी गई। जहां पर वारदात हुई, वहीं पर रिंग रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। श्रमिकों और चौकीदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, वारदात को अंजाम देकर हत्यारे मौैके से फरार हो गए। एएसपी वीरेंद्र यादव व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान घटनास्थल से कारतूस के खाली खोखे मिले। एएसपी का कहना है कि शव की पहचान कराई जा रही है। जल्द हत्यारे पकडे़ जाएंगे।

थानेदार आरके सिंह की मानें तो घटनास्थल की जांच से यह बात सामने आई है कि पांच गोलियां युवक को सटाकर मारी गई। हत्यारों ने युवक का पहले कहीं से अपहरण किया। इसके बाद उसे शारदा नहर के पास लाए और गोली मारकर हत्या कर दी।

एसओ का कहना है कि पड़ोसी जनपदों की पुलिस से भी फोटो के जरिए युवक की शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव की पहचान होने के बाद ही हत्यारे पकड़ में आएंगे। आसपास के लोगों से भी घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।

रिंग रोड निर्माण में कार्य करने वाले श्रमिक व चौकीदारों की मानें तो रात का वक्त था। चारों तरफ सुनसान था। इसी बीच शारदा नहर के पास एक कार आकर रुकी। कार से एक युवक को उतारा गया। उसके हाथ बांधे गए थे। हत्यारे युवक से गालीगलौज कर रहे थे।

कह रहे थे कि तू बहुत बड़ा बनने लगा है। गुंडई आने लगी है। अब देख तुझे कहां पहुंचाता हूं। इसके बाद गोलियों की आवाज सुनाई पड़ी। इससे जाहिर है कि रंजिश या फिर प्रेम-प्रसंग के चलते युवक का मर्डर किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें