फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 28 May 2017 12:41 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
shot dead in Rae Bareli - फोटो : demo
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक शिक्षामित्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शिक्षामित्र प्रेमिका से मिलने गया था, तभी वारदात को अंजाम दिया गया। गोली उसकी कनपटी व चेहरे के पास लगी।
विज्ञापन


पुलिस को शव के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। मृतक के जेब से उसकी प्रेमिका का फोटो व दो प्रेमपत्र मिले हैं। हत्या किसने की, इसका पता नहीं चल सका। एएसपी समेत अन्य पुलिस टीमें पहुंचकर पड़ताल की।

पुलिस आत्महत्या और हत्या में उलझी है। पुलिस का मानना है कि हत्या की गई है या फिर उसने आत्महत्या की है, यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। दोहरी गांव निवासी दीपक द्विवेदी (22) पुत्र रामानंद द्विवेदी प्राथमिक स्कूल रामपुर बघेल में शिक्षामित्र था।
विज्ञापन


रामपुर बघेल गांव की रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह प्रेमिका से मिलने गांव गया था। इसी दौरान कोढ़ी का पुरवा गांव के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो दीपक मृत अवस्था में पड़ा था।

उसके हाथ के पास 315 बोर का तमंचा पड़ा था। साथ ही एक कारतूस मौके से मिला। उसकी जेब से प्रेमिका की फोटो व दो प्रेमपत्र के टुकडे़ मिले हैं। सूचना पर परिवारीजनों व ग्रामीणों का घटनास्थल पर मजमा लग गया। एएसपी शशिशेखर सिंह और एसओ विजय प्रताप यादव मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।

मृतक के बडे़ भाई पंकज द्विवेदी ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एएसपी का कहना है कि मामला पेचीदा लग रहा है। उसकी हत्या की गई है या फिर उसने आत्महत्या की है, यह कहना अभी जल्दबाजी होगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी।

बेटे दीपक द्विवेदी की लाश देखकर घटनास्थल पहुंचा पिता रामानंद अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। उसे अहसास भी नहीं हो रहा था कि उसका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा। उसकी जुबां पर एक ही बात थी कि सबकुछ ठीकठाक चल रहा था, अचानक ये सब क्या होगा।

सुबह उठा और फिर किसी से कुछ बताए घर से चला गया। चार भाइयों में मृतक दीपक सबसे छोटा था। उसकी मौत से बड़ा भाई पंकज द्विवेदी समेत अन्य परिवारीजनों में रोना पिटना मचा है।

घटनास्थल से मृतक के जेब से जो कागज के टुकड़े मिले हैं, उसमें से शायरी लिखी है। पुलिस के मुताबिक कागज के टुकड़ों में बहुत निभाया बहुत प्यार किया, बट अब सुनने की क्षमता नहीं..आदि जैसी शायरी लिखी हैं। ये शायरी शिक्षामित्र की ओर से लिखी गई थी या प्रेमिका की ओर से। इसकी जानकारी के लिए दोनों की लिखावट की मिलान कराई जाएगी।

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले लड़की के भाई ने लड़के को चेतावनी दी थी कि उसकी बहन के मोबाइल पर फोन मत किया करो। पुलिस की मानें तो भाई ने लड़के के परिवार वालों को भी यह बात बताई थी। इसके बावजूद प्रेम प्रसंग चलता रहा और शिक्षामित्र की हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें