वह एक सप्ताह पहले सूची में रहने वाली अपनी मामी के घर जाने की बात कह कर निकली थी। वहीं उसकी मामी का भी करीब सात दिन से कुछ पता नहीं चल रहा है।
मृतका के बेटे ने गांव के ही एक तांत्रिक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ममुनी गांव निवासी बुद्धीलाल और उसका अनिल मुंबई में रहता है।
गांव में उसकी पत्नी सुनीला (40) और बेटी रुपाली रहती है। सुनीला करीब एक सप्ताह से गायब थी। इसकी सूचना रुपाली ने पिता और भाई को दी। सोमवार को गांव के पास से गुजरे एक नाले में उसका शव मिला।
कोतवाली प्रभारी पन्नेलाल ने शव को नहर से निकलवाया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक ममुनी गांव के बाहर तांत्रिक शिव प्रसाद रहता है।
सुनीला और सूची निवासी उसकी मामी राजकली (32) दोनों तांत्रिक के घर झाड़फूंक कराने के लिए अक्सर जाते थे। सुनीला 2 नवंबर को परिवारीजनों से सूची जाने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी।
पुलिस के मुताबिक राजकली भी एक सप्ताह से घर से गायब थी। सुनीला का शव मिलने के बाद राजकली के घर वालों ने भी उसके लापता होने की सूचना कोतवाली में दी।
मृतका के बेटे अनिल ने तांत्रिक के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की वजह सामने नहीं आई है। मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम से चलेगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।