खीरो थाना क्षेत्र में लॉटरी लगने का झांसा देकर एक युवती से 12 हजार रुपये ठग लिए गए। घटना की तहरीर दी गई है। निधानखेड़ा मजरे बीजेमऊ गांव की रन्नो के मोबाइल पर रविवार को फोन आया और बताया गया कि उसकी 16 लाख रुपये की लॉटरी लग गई है।
इसलिए बैंक खाते में 12 हजार रुपये जमा कर दो। इस पर युवती ने बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सेमरी में रुपये जमा कर दिए। मंगलवार को फिर फोन आया कि 18 हजार और जमा कर दो, तब लॉटरी में जीता रुपया भेजा जाएगा।
हालांकि इस बार युवती जान गई कि उसके साथ ठगी की जा रही है। युवती ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक एसओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलेगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।