फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों का आज किया जाएगा सम्मान

Wed, 01 Jul 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के तीन मेधावी मंगलवार को राजधानी को रवाना हो गए। मेधावियों को अमर उजाला की ओर से फूल माला पहनाकर रवाना किया, तो जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने हरी झंडी दिखाई। इन मेधावियों को अमर उजाला की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


मेधावियों का सम्मान बुधवार को अमर उजाला की ओर से लखनऊ स्थिति इंदिरा प्रतिष्ठान में होगा। इसमें जिले से तीन मेधावी सम्मानित किए जाएंगे।

इसमें इंटरमीडिएट में मौदहा के विद्यादेवी पालीवाल की छात्रा स्नेहा ने 97 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है वहीं मुख्यालय के सरदार पटेल बालिका विद्यालय की छात्रा आफरीन ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में चौथा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया।

साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के हाईस्कूल के छात्र स्वराज शुक्ला ने हाईस्कूल में 94.6 फीसदी अंक पाए।

मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आरएस यादव ने मेधावियों को फूलमाला पहनाई। वहीं कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने भी मेधावियों को माला पहनाने के बाद मिनी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रभारी डीआईओएस योगेश ज्ञानी, बीएसए डा.रामचंद्र, सरदार पटेल बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य स्नेहा सचान, श्रीविद्यादेवी पालीवाल कालेज के प्रधानाचार्य रामप्रकाश पथिक, जलीस खान मौजूद रहे। मिनी बस प्रभारी/जिला स्काउट मास्टर अकबर अली मेधावियों को लेकर लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें