महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के महावलगंज मजरे शिकंदरपुर गांव में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में लाठियां चल गईं। इसमें दोनों ओर से 12 लोग घायल हुए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गांव निवासी रोहिताश और अमर बहादुर के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठियां चल गई। अमर बहादुर पक्ष के लोगों ने रोहिताश के घर का दरवाजा तोड़ दिया।
इससे रोहिताश, अनुमप, मीना, ज्ञानेंद्र, शिवकुमारी, जूली, रामभरोसे, राजन, जनमेजय और दूसरे पक्ष से देशराज, अमर बहादुर, रमेश घायल हुए। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेजा गया है।