फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में चारा काट रही महिला से बलात्कार

Tue, 04 Aug 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा काटने रही महिला को एक युवक ने पकड़कर बलात्कार कर दिया। पीड़ित महिला ने थाने में युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कस्बे से आठ किमी दूर एक गांव की महिला सोमवार की दोपहर रामरतन के खेत में जानवरों के लिए चारा काट रही थी। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कहाई कि उसी दौरान गांव का रामसहोदर आया और उसे पकड़कर छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


बताया कि जब उसने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी ने मुंह दबा दिया जिससे वह चिल्ला न पाए। इसके बाद आरोपी ने खींचकर खेत में पटककर बलात्कार किया।

महिला ने आरोप लगाया कि किसी तरह वह चिल्लाई तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ। घर पहुंच उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें