शिवगढ़ में चार दिन पहले जिस उर्मिला का बेरहमी से कत्ल किया गया था, वह गर्भवती थी। पीएम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
शक के आधार पर एक युवक के खिलाफ पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस गिरफ्तारी के नाम पर महज खानापूरी कर रही है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुलेही मजरे रायपुर गांव की रहने वाली उर्मिला की शुक्रवार की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसके पेट में पांच माह का गर्भ भी पल रहा था।
साथ ही उसकी गला काटने से मौत हुई थी। पीएम रिपोर्ट में युवती के गर्भवती होने का खुलासा होने से पुलिस भी हैरत में है।
थानेदार बीके सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में युवती के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।