फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की भिड़ंत में लोडर सवार दो युवकों की मौत

Sun, 14 Apr 2019 12:02 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

डीह कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात ट्रक और लोडर की भिड़ंत हो गई। इसमें लोडर सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब लोडर सवार युवक रायबरेली से सलोन की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन



हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवक उसी वाहन में चिपक गए। हादसे के बाद सलोन के साथ ही भदोखर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 


देर रात रायबरेली की तरफ से आचार की सप्लाई कर दो युवक लोडर लेकर प्रतापगढ़ जा रहे थे, जबकि सलोन की तरफ  से ट्रक आ रहा था। एक जानवर को बचाने में लोडर व ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन



टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर सवार ड्राइवर व एक अन्य युवक लोडर में चिपक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को शवों को बाहर निकाला।


पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त अशोक कुमार निवासी सोराव जिला प्रतापगढ़ व शब्बीर निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज सूची बृजपाल सिंह और भदोखर एसओ राजकुमार पांडेय ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय का कहना है कि ट्रक और लोडर की भिड़ंत के चलते हादसा हुआ।


दो घंटे हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार
डीह। सलोन कोतवाली क्षेत्र में लोडर और ट्रक की भिड़ंत के बाद रायबरेली-जौनपुर राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। इस कदर जाम लगा कि दोनों तरफ के आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। लोग जहां के तहां थे, वहीं खड़े रह गए।


घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर जाम हटाने की कोशिश की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को हाईवे पर आवागमन बहाल करने में सफलता मिली। जाम लगने से मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय का कहना है कि काफी मशक्कत के बाद जाम को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें