खड्डा। जालसाजों ने एटीएम से पांच बार-बार में एक लाख रुपये की निकासी कर लेने के मामले मेें पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के पड़रही उर्फ पकड़ी निवासी सुबाष मल्ल का कहना है कि उनके पुत्र संजीव कुमार का खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पडरौना में है। उस खाते पर एटीएम कार्ड भी जारी है। खाते के एटीएम कार्ड से 16 मार्च को पांच बार में एक लाख रुपये की निकासी हो गई। इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर मैसेज आने पर हुई। उन्होंने बैंक शाखा पहुंच एटीएम लॉक कराया और थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि इस मामले में उन्हें केवल दौड़ाया जा रहा है। उन्होंने एसपी से जांचकर कार्रवाई की मांग की।